हेमेंद्र शर्मा-सवाई माधोपुर
सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार ने आज अपने जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय के चकचेनपुरा व रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में पहुंचकर गली मोहल्लों में जनसुनवाई की और आमजन की समस्याएं सुनी ,इस दौरान विधायक के साथ नगर परिषद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे ,जनसुनवाई के दौरान विधायक ने आमजन से प्राप्त परिवादों पर मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए,इस दौरान विधायक ने मौके पर ही कई समस्याओं का निस्तारण करवाया ,गली मोहल्लों की जनसुनवाई के दौरान बिजली ,पानी ,सीवरेज ,सफाई व्यवस्था, सहित मुलभुत सुविधाओ से जुड़ी समस्याएं अधिक सामने आई ,जिस पर विधायक ने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए

0 टिप्पणियाँ