चित्तौड़गढ़ - गोपाल चतुर्वेदी की रिपोर्ट
चित्तौडग़ढ़ में अखिल राजस्थान लेबोरेट्री टेक्नीशियन कर्मचारी संघ राजस्थान शाखा चित्तौड़गढ़ के तत्वावधान में समस्त लैब टेक्नीशियनो ने अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा l
इसके बारे में जानकारी देते हुए शाखा के जिला महामंत्री ओम प्रकाश टेलर ने बताया की विगत कई वर्षों से लैब टेक्नीशियन अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समय-समय पर सरकार को अवगत कराते रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जा रहा है, उन्होंने बताया कि लैब टेक्नीशियन अपने वेतनमान एवं ग्रेड पे लेवल संशोधन के बारे में कई बार सरकार को अवगत करा चुके हैं लेकिन सरकार की ओर से अभी तक उनकी मांग पर विचार नहीं किया गया , वहीं उन्होंने बताया कि उनकी अन्य मांगों में भत्तो में संशोधन, पदनाम संशोधन सेवा नियमों में संशोधन एवं नए उच्च पदोन्नति पदों का सृजन, प्रयोगशालाओं की
निजीकरण बंद किया जाए, राज्य में ब्लड बैंकों की स्वीकृति टेक्निकल सुपरवाइजर के पद पर पदस्थापन एवं सेवा नियम बनाया जाने सहित कई अन्य मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है
इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ जिले के राजकीय चिकित्सालय में कार्यरत कई लैब टेक्नीशियन मौजूद रहे

0 टिप्पणियाँ