जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान प्रदेश में फिर से कोरोना ने अपनी दस्तक दे दी है। बीते 2 दिन से प्रदेश में संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इसके अलावा एक्टिव केस की संख्या में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मंगलवार को प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में तेजी देखने को मिली और प्रदेश में 50 नए संक्रमण के मामले देखने को मिले। प्रदेश में सर्वाधिक संक्रमण के मामले राजधानी जयपुर से जारी किए गए थे। हालांकि राहत भरी खबर यह है कि बीते कुछ समय से संक्रमण के कारण किसी मरीज की मौत दर्ज नहीं हुई है। बीते 2 दिन की बात करें तो प्रदेश में संक्रमण के 80 नए मामले सामने आए हैं। मंगलवार को राजधानी जयपुर से संक्रमण के 30 मामले सामने आए. जबकि अजमेर से 1, अलवर से 8, भीलवाड़ा से 1, धौलपुर से 8, गंगानगर से 1, उदयपुर से संक्रमण का 1 नया मामला सामने आया है। जबकि प्रदेश में एक्टिव देश की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मौजूदा समय में प्रदेश में कोरोना के 203 एक्टिव केस मौजूद हैं। इसमें सर्वाधिक 158 एक्टिव केस जयपुर में मौजूद है।

0 टिप्पणियाँ