करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान आदिवासी मीना महासभा संस्थान के तत्वाधान में 1 मई को मीना समाज सम्मान समारोह घटवासन देवी मन्दिर प्रांगण गुढाचन्द्रजी में प्रदेशाध्यक्ष प्रो.रामेश्वर मूंडरी की अध्यक्षता में आयोजित किया जावेगा। प्रदेश मीडिया प्रभारी राजकुमार नारौली ने बताया कि 1 मई को होने वाले सम्मान समारोह की सफलता के लिए संयोजक महेंद्र कैमला, सह संयोजक हरीप्रसाद भीलापाडा ,सदस्य हीरालाल नंगला मीना , राजपाल कैमला , जीतेन्द्र सोप , राजेन्द्र सरपंच घाटोली , हरजी इरनिया आदि को नियुक्त किया है। समारोह में ऐसे समाजबंधु जिनका किसी भी क्षेत्र में विशेष उल्लेखनीय योगदान रहा हो यथा - समाज सेवा ,खेल ,लोक गायन , पत्रकारिता , लेखन , टी वी चैनल एंकर, शिक्षा,भामाशाह , शिक्षा , चिकित्सा,जल आदि के साथ साथ महासभा के पदाधिकारीगण जो जनप्रतिनिधि चुने गए हैं,उनको सम्मानित किया जावेगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि , समाजसेवी ,अधिकारी- कर्मचारी ,युवा साथी एवं महासभा के पदाधिकारी गण भाग लेंगे।

0 टिप्पणियाँ