कोटा-हंसपाल यादव।
कोटा शहर के रामपुरा कोतवाली थाना इलाके में डेढ़ साल के मासूम की हत्या करने का मामला सामने आया है। बच्चे का शव छत पर रखी पानी की टंकी में मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना देने से पहले ही शव को दफना दिया। मामला कोटा में सोमवार रात को हुआ। मृतक अबीर के पिता इमरान नगर निगम में बाबू है। इमरान ने बताया कि कर्बला इलाके में उसके 9 भाइयों का परिवार है। दो भाई एक मकान में रहते हैं। 7 भाई सामने वाले मकान में रहते हैं। सोमवार शाम 5.30 बजे इमरान की पत्नी किचन में खाना बना रही थी। बच्चा खेल रहा था। इसी दौरान उसका बेटा अबीर गायब हो गया। परिजनों ने उसे तलाशा, लेकिन नहीं मिला। रात 7.30 बजे मकान की दूसरी मंजिल पर रखी पानी की 500 लीटर की टंकी में अबीर का मिला। बच्चा छत पर कैसे पहुंचा और 500 लीटर की टंकी का ढक्कन हटाया, ये अनसुलझे सवाल हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।
नाना ने बच्चें की हत्या की जलाई आशंका।
परिजन मासूम को निकाल कर तुरंत हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मासूम के पिता ने सोमवार को पुलिस को कार्रवाई नहीं करने की बात कही। वहीं मंगलवार सुबह मामले की जांच की मांग को लेकर बच्चे के नाना के साथ आईजी को ज्ञापन दिया। नाना ने बच्चे की हत्या की आशंका जाहिर की है। मृतक के नाना सईद ने बताया टंकी में पानी भरा हुआ था। गर्मी तेज होने कारण पानी गर्म हो रहा था। बच्चा घुटनों के बल चलता है। वो दो मंजिल की सीढ़ीयों पर कैसे चढ़ा होगा? कैसे पानी की टंकी में गया होगा? टंकी की ऊंचाई 3 से साढ़े फीट है। ऊपर से ढक्कन भी लगा हुआ था। ये सब हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं।
इनका कहना है।
पुलिस उपअधीक्षक अमर सिंह ने बताया कि डेढ़ साल के मासूम की हत्या करने का मामला सामने आया है। बच्चे का शव छत पर रखी पानी की टंकी में मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना देने से पहले ही शव को दफना दिया। मामलें में रामपुरा कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया हैं। जांच शसुरू कर दी हैं।

0 टिप्पणियाँ