कोटा-हंसपाल यादव।
टेंचिंग ग्राउंड हटाने सहित कोटा शहर की ज्वलंत जनसमस्याओं को लेकर पूर्व विधायक प्रहलाद के नेतृत्व में भाजपा का नगर निगम पर प्रदर्शन आज होगा। पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल सुबह 10 बजे थर्मल चौराहे से वाहन रैली के रूप में नगर निगम पहुँचेगे। प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर नदी पार क्षेत्र के सभी वार्डो व मण्डल की बैठक के बाद बुधवार को प्रहलाद गुंजल ने रामपुरा मण्डल की बैठक छोगा की बावड़ी लाडपुरा में, रेल्वे कॉलोनी मण्डल, स्टेशन मण्डल व नयापुरा मण्डल की बैठके अलग अलग समय पर नयापुरा स्थित कार्यालय पर ली। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कहा की विधानसभा चुनाव के दौरान शांति धारीवाल ने जनता से बड़े बड़े चौराहों, अंडरपास, फ्लाई ओवर सहित अनियोजित विकास का वादा नहीं किया था।
उन्होंने शहर की जनता से 10 दिन में केईडीएल, छःमहीने में टेंचिंग ग्राउंड हटाने सहित जनहित के कामो का वादा किया था पर चुनाव जीतने के बाद मंत्री कुछ और ही कामो में लग गये। उन्हें जनहित के कामो से कोई सरोकार नहीं रहा। गुंजल ने कहा कि जिस तरह मंत्री अभी तक केईडीएल को लेकर बहाने बना रहे थे उसी तरह अब टेंचिंग ग्राउंड हटाने को छोड़ वही पर कचरे से खाद्द, बिजली बनाने सहित कई बहाने बना रहे हैं। जिस से काम चलने वाला नहीं है।
गुंजल ने कहा कि हर साल गर्मी प्रारंभ होते ही कचरे में आग लग जाती है। जिससे स्थानीय लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। टेंचिंग ग्राउंड की वजह से छोटे छोटे बच्चों सहित कई लोग कैंसर, अस्थमा,टीबी जैसी बीमारियों से ग्रसित हो चुके हैं। पूरा शहर सड़ रहा है। निगम से लेकर यूआईटी तक लूट मची है। गुंजल ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमने सरकार सहित मंत्री को साढ़े तीन साल से भी अधिक समय दिया कि सरकार व मंत्री जनता से किए वादे पूरे करेगे परंतु अब मंत्री की वादाखिलाफी व आमजन की समस्याओं की लड़ाई सड़कों पर लड़ने के लिए कोटा उत्तर भाजपा कार्यकर्ताओ ने कमर कस ली है। रामपुरा मण्डल की बैठक में वरिष्ठ कार्यकर्ता अनिल औदिच्य, प्रशांत सक्सेना, पूर्व पार्षद इंद्रकुमार जैन, चंद्रप्रकाश सोनी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष शिव नारायण शर्मा, अश्वनी मलेटी,मुकेश सक्सेना, तेजकरण अंची,देव कुमार,राजेन्द्र मालवीय, उत्तमदास बंगाली, राजेंद्र माथुर, नयापुरा मण्डल की बैठक में पूर्व मण्डल अध्यक्ष पंकज साहू, घनश्याम कुमावत, मनीष गुर्जर, रेल्वे कॉलोनी मण्डल की बैठक में पूर्व मण्डल अध्यक्ष किशन प्रजापति,पार्षद संदीप नायक,योगेन्द्र क्रन्तिकारी, पवन भटनागर, स्टेशन मण्डल की बैठक में सत्यप्रकाश लोधा, राजेन्द्र महावर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ