राजनगर पुलिस ने फर्जी एप से ठगी करने के मामले में सोमवार को 2 ओर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस 3 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को देशभर के कई लोगों से 8 करोड़ रुपए की राशि ठगने की बात कबूली है।
राजनगर एसएचओ डॉ हनुवंतसिंह राजपुरोहित ने बताया कि गत दिनों कुंभलगढ़ निवासी दीपचंद गमेती ने ठगों के खिलाफ शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि ठगों ने विश्वास में लेकर फर्जी बैंक खाता खोल दिया और उसमें पैसे का लेने देन किया जा रहा है। पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।
पकड़े गए आरोपी ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को विश्वास में लेकर फर्जी बैंक खाता खुलवा लेते हैं। इन बैंक खातों की अन्य को बेच कर मोटी रकम वसूल करते हैं। इन बैंक खातों में फर्जी एप से ठगी के पैसों का लेने देन किया जाता है।
इनको किया गिरफ्तार
एसएचओ राजपुरोहित ने बताया कि ठगी के मामले में भीलवाड़ा जिले के थाना रायपुर के सिंहापुर हाल केलवा निवासी महिपालसिंह 27 पुत्र डूंगरसिंह बडगोता और राज्यावास निवासी छगनलाल 27 पुत्र भंवरलाल खारोल को गिरफ्तार किया है।


0 टिप्पणियाँ