जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।

अजमेर डिस्कॉम ने बिजली मांग में अप्रत्याशित बढ़ोतरी एवं उपलब्धता में कमी को देखते हुए कटौती का शेड़यूल तय किया है। डिस्कॉम क्षेत्र के 11 जिलों में जिला मुख्यालय को छोड़कर सभी नगर परिषद एवं नगर पालिका क्षेत्रों में यह कटौती की जाएगी।

अजमेर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक एन.एस. निर्वाण ने बताया कि इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी कटौती जारी है। गौरतलब है कि अजमेर डिस्कॉम क्षेत्र में अजमेर के अलावा नागौर, चित्तौड़गढ़, सीकर, उदयपुर, झुंझुनूं, भीलवाड़ा, राजसमंद , बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ जिले आते हैं।

यह रहेगा बिजली कटौती का शेड्यूल

  • अजमेर जिले में प्रातः 6.30 बजे से 7.30 बजे एवं प्रातः 8.30 बजे से 9.30 बजे तक तथा सायं 7 बजे से 8 बजे तक
  • भीलवाड़ा जिले में प्रातः 6.30 बजे से 7.30 बजे एवं प्रातः 8.30 बजे से 9.30 बजे तक तथा सायं 7 बजे से 8 बजे तक
  • नागौर जिले में प्रातः 7.30 बजे से 8.30 बजे एवं प्रातः 9.30 बजे से 10.30 बजे तक तथा सायं 7 बजे से 8 बजे तक
  • सीकर एवं झुंझुंनू जिले में प्रातः 7.30 बजे से 8.30 बजे एवं प्रातः 9.30 बजे से 10.30 बजे तक तथा रात्रि 8 बजे से 9 बजे तक
  • चितौडगढ़ एवं प्रतापगढ़ जिले में प्रातः 6.30 बजे से 7.30 बजे एवं प्रातः 8.30 बजे से 9.30 बजे तक तथा रात्रि 8 बजे से 9 बजे तक
  • उदयपुर जिले में प्रातः 6.30 बजे से 7.30 बजे एवं प्रातः 8.30 बजे से 9.30 बजे तक तथा रात्रि 9 बजे से 10 बजे तक
  • राजसमंद, बांसवाड़ा एवं डूंगरपुर जिले में प्रातः 7.30 बजे से 8.30 बजे एवं प्रातः 9.30 बजे से 10.30 बजे तक तथा रात्रि 9 बजे से 10 बजे तक