चित्तौड़गढ़ -गोपाल चतुर्वेदी।
भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने जिले के गंगरार तहसील कार्यवाही करते हुए  सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में कार्रवाई करते हुए कनिष्ठ अभियंता को 7500 की रिश्वत राशि के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है
इसके बारे में जानकारी देते हुए चित्तौड़गढ़ एसीबी टीम के पुलिस निरीक्षक दयालाल चौहान बताया कि प्रार्थी भेरूलाल रेगर ने एसीबी कार्यालय में आकर एक परिवाद दिया, जिसमें कहा गया कि उनकी फर्म भेरूलाल मटेरियल सप्लायर द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उंडवा मे एक कमरे का निर्माण और एक कमरे की मरम्मत का कार्य किया गया, जिसकी बिल पास करने की एवज में सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय मे कनिष्ठ अभियंता के पद पर कार्यरत सत्येंद्र सनाढ्य ने कुल बिल राशि की 15% कमीशन की मांग की,  इस पर प्रार्थी भेरूलाल रेगर ने 1500 रुपए की पहली किस्त कुछ दिनों पूर्व दे दी थी, जबकि शेष ₹7500 बाबू के गंगरार स्थित अस्थाई निवास पर राशि देना तय हुआ, इस पर एसीबी की टीम ने मौके पर पहुंचकर ₹7500 की राशि के साथ कनिष्ठ अभियंता सत्येंद्र सनाढ्य को रंगे हाथों गिरफ्तार किया l वहीं उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में आगे की कार्यवाही जारी है