जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
हर वर्ष की भांति इस बार भी जयपुर के कालवाड रोड स्थित रघुनाथ धाम रामानुज आश्रम में अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर 3 मई को ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम जी की जयंती मनाई जाएगी। रघुनाथ धाम रामानुज आश्रम के पीठाधीश्वर सौरभ राघवेंद्र आचार्य महाराज ने बताया कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के साक्षात छठे अवतार के रूप में इस धरती पर अवतरित हुए तथा चिरंजीवी भगवान परशुराम आज भी कलयुग में धरती पर मौजूद है। मान्यता है कि सप्त चिरंजीव में शास्त्रों के अनुसार भगवान परशुराम का नाम भी माना जाता है। इस अवसर पर घर-घर में 9 दीपक संध्या कालीन समय में जलाए जाएंगे तथा हर ब्राह्मण व्यक्ति अपने घर में भगवान परशुराम की तस्वीर के समक्ष या मूर्ति के समक्ष पूजा आराधना करेंगे । महाराज ने बताया अक्षय तृतीया परशुराम जयंती का दिन ब्राह्मण समाज के लिए विशेष दिन है। ब्राह्मण समाज की उत्पत्ति कर्ता भगवान परशुराम कि घर घर में स्तुति की जाएगी इस दिन मंदिरों में भगवान परशुराम के समक्ष भीगी हुई चने की दाल, ककड़ी और पंजीरी का प्रसाद वितरित किया जाता है। रघुनाथ धाम रामानुज आश्रम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के दिन 11 विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा भगवान परशुराम के 108 मंत्रों का जाप होगा। मंदिरों में भी भगवान परशुराम की झांकी सजाई जाएगी और पुजारियों द्वारा भगवान परशुराम की स्तुति की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ