जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार शाम को मुख्यमंत्री निवास पर रमजान के 21वें रोजे पर इफ्तार की दावत दी। गहलोत ने प्रदेशभर से आए रोजेदारों से मुलाकात की और उन्हें तहेदिल से रमजान की मुबारकबाद दी। दरगाह ख्वाजा गरीब नवाज के सैयद गुलाम किबरिया ने मुख्यमंत्री की दस्तारबंदी की।
रोजा इफ्तार के बाद जयपुर शहर मुफ्ती कारी अब्दुल सत्तार ने मगरिब की नमाज अदा कराई। दरगाह से तशरीफ लाए गुलाम किबरीया, हाजी अब्दुल वाहिद अंगारा एवं कारी अब्दुल सत्तार का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, प्रताप सिंह खाचरियावास, महेश जोशी, शकुंतला रावत, प्रमोद जैन भाया, रामलाल जाट, जाहिदा खान, गोविंद सिंह डोटासरा, अश्क अली टाक आदि शामिल हुए।


0 टिप्पणियाँ