जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट (अहमदाबाद इनपुट)
मिरल फाउंडेशन ट्रस्ट अहमदाबाद के द्वारा ज्योतिष एवं वास्तु शिविर एवं विद्वत जन सम्मान समारोह  रघुनाथ धाम रामानुज आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी सौरभ राघवेंद्र आचार्य महाराज एवं ज्योतिष टीवी सेलिब्रिटी ज्योतिषाचार्य डॉ एच एस रावत एवं और ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अनिल वत्स की अध्यक्षता में गुजरात के अहमदाबाद स्थित एक निजी होटल सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में स्वामी सौरभ राघवेंद्र महाराज को ज्योतिष एवं तंत्र मंत्र यंत्र (प्राच्य विद्याओं) पर उत्कृष्ट कार्य करने पर और रामानुज संप्रदाय का प्रचार प्रसार करने पर मिरल फाउंडेशन ट्रस्ट अहमदाबाद की डायरेक्टर डॉक्टर मीता जानी के द्वारा स्वामी सौरभ राघवेंद्र आचार्य महाराज को शॉल ओढ़ाकर संस्था का प्रतीक चिन्ह भेंट कर (ग्लोबल एक्यूट अवार्ड 2022) से सम्मानित किया। 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ज्योतिषाचार्य डॉ एच एस रावत, ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अनिल वत्स, और विशिष्ट अतिथि प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित एसके जोशी, युटुबर ज्योतिषाचार्य कुमार जोशी,मेडिकल एस्ट्रो ज्योतिषाचार्य डॉ मोनिका करल, टैरो कार्ड रीडर हेतल प्रजापति, टैरो कार्ड रीडर पिनारका मिस्त्री,ज्योतिषाचार्य कोमल ,सहित कई विद्वत जन कार्यक्रम में उपस्थित थे।
 कार्यक्रम में मिरल फाउंडेशन अहमदाबाद  के द्वारा ज्योतिष के क्षेत्रों में अलग-अलग विशेष शोध प्रस्तुत करने वाले विद्वान लोगों का सम्मान किया गया।