जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से भगवान परशुराम के रंगीन पोस्टर का विमोचन राज्यपाल महामहिम कलराज मिश्र ने राजभवन में किया। 
इस अवसर पर मिश्र ने कहा कि भगवान परशुराम के बताये हुए रास्ते पर आज की युवा पीढ़ी को चलना चाहिए और भगवान परशुराम ने अताताईयों का नाश किया और मातृ और पितृ भक्ति के श्रेष्ठ उदाहरण थे। 
इस अवसर पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने बताया कि पूरे प्रदेश में हर घर परशुराम के संदेश के साथ 1 लाख पोस्टर सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा निशुल्क बांटे जायेगें। जिससे की 3 मई के दिन लोग अपने घरों पर भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना कर सके। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा, संरक्षक एडवोकेट एच.सी. गणेशिया, जगन्नाथ शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री बी.एम. शर्मा. अतिरिक्त डायरेक्टर डीपीआर गोविन्द पारीक, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा,  प्रमुख ज्योतिषी पं. मुकेश भारद्वाज, महासभा के महामंत्री संजीव सुरोलिया, प्रदेश सचिव सुरेश उपाध्याय, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सविता शर्मा, जिला अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा, जयपुर शहर अध्यक्ष अनिल सारस्वत, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट कमलेश शर्मा, युवा संभाग अध्यक्ष दिनेश शर्मा, योगेश मिश्रा उपस्थित रहे। भगवान परशुराम का निशुल्क पोस्टर लेने हेतु महासभा के प्रधान कार्यालय ‘‘पंचवटी’’ एच-58 ए, झखोरेष्वर मार्ग बनीपार्क जयपुर पर सम्पर्क कर सकते हैं।