सवाईमाधोपुर-हेमेन्द्र शर्मा।
टोंक विधायक एव पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट बुधवार को जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचे I दरअसल सचिन पायलट करौली जिले के खूबपुरा गांव में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए ट्रेन से गंगापुरसिटी पहुँचे । जहाँ से वे सड़क मार्ग से खुबपूरा के लिए रवाना हो गये। सचिन पायलेट के गंगापुरसिटी रेलवे स्टेशन पहुँचने पर रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ व गुर्जर समाज के युवाओं ने पायलट का जोरदार स्वागत किया I
इस दौरान काँग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला । इस दौरान कार्यक्रताओं ने सचिन पायलट जिंदा बाद के जमकर नारे लगाए । ख़ूबपुरा जाते समय सड़क मार्ग पर जगह जगह उनके समर्थकों के द्वारा पायलेट का स्वागत किया गया I रेलवे स्टेशन से सड़क मार्ग के जरिए सचिन पायलट करौली जिले के कुड़गांव होते हुए सपोटरा तहसील स्थित खूबपुरा गांव में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए रवाना हुए। इस दौरान पुलिस व प्रशासन द्वारा सचिन पायलट की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये । लेकिन भीड़ के चलते उनको भी व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी I

0 टिप्पणियाँ