उदयपुर-भगवान प्रजापत।
उदयपुर के झाड़ोल उपखंड के रणघाटी, पाबा, बावजी, आमझरमहादेव ओर नाल सांडोल के जंगलो में पिछले पांच दिनों से भीषण आग लगने से हजारों जीव जंतु ओर वनस्पति जल कर राख हो गए। इधर क्षेत्र में चल रही हवाओ ने आग में घी का काम किया। इससे आग बेकाबू होकर एक जंगल से दूसरे जंगल तक फैल गई। मंगलवार को आग फैलते फैलते झाडोल के इक्को टूरिजम क्षेत्र व कोचला के जंगलों तक पहुंच गई। आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें इन जंगलों में प्रयासरत है। लेकिन संसाधनों की कमी और स्टाफ की संख्या कम होने से आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है।
 ऐसे में वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से भी सहयोग की अपील की गई है ।आपको बता दें कि झाडोल उपखण्ड अरावली पहाड़ियों के बीच बसा हुआ है। हर वर्ष होली के आसपास अपरिहार्य कारणों से इन जंगलों में आग लग जाती है। पर बरसो से सरकार व वनविभाग द्वारा इसके लिए ठोस उपाय व आग से पूर्व की कोई तैयारी नही होने से अरावली की हरियाली उजडती जा रही है।