उदयपुर-भगवान प्रजापत।
केन्द्र राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ तथा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत फतह स्कूल में पांच दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ बुधवार को हुआ। नया भारत, संकल्पित भारत, सशक्त भारत शीर्षक पर आयोजित इस मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद अर्जुन लाल मीणा ने किया। इस मौके पर जिला प्रमुख ममता कुवंर पंवार जिला परिषद सीईओ मयंक मनीष सहित कई लोग मौजूद थे। मल्टीमीडिया प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को प्रदर्शित किया गया।
 प्रदर्शनी में आजादी का अमृत महोत्सव, इडिया टोक्यो 2020, फिटनेस की डोज आधा घण्टा रोज, मैं फिट तो इडिया फिट, महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, तीन तलाक पर वार, 18 नही 21 होगी बेटियों की शादी की उम्र के अलावा कृषि, स्वच्छ भारत अभियान 2.0, जल शक्ति अभियान, देश की पहली स्क्रैप नीति, प्रधानमंत्री गति शक्ति, एक देश एक सविधान एक निशान एक बाजार, कोविड टीकाकरण अभियान, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, एक राष्ट्र एक राशन, बजट-2022-23 की मुख्य बातों को डिजिटल एवं पैनल के माध्यम से दर्शाया गया है। प्रदर्शनी का सांसद अर्जुनलाल मीणा और जिला प्रमुख ममता कुंवर पंवार ने अवलोकन किया। 

प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों की योजनाओं के बारे में दी जाएगी जानकारी।
पांच दिवसीय प्रदर्शनी में भारतीय डाक विभाग, बैंक, जिला परिषद, कृषि विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास एवं महिला अधिकारिता विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ,जनजाति विकास विभाग, कर्मचारी राज्य  बीमा निगम द्वारा अपनी-अपनी स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। प्रदर्शनी के दौरान आयोजित तकनीकी सत्रों में अनेक विभागों के अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। इस दौरान विभागीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं ज्ञानवर्धक तथा मनोरजन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी के दौरान कोविड टीकाकरण शिविर एवं चिकित्स एवं जॉच कैम्प का आयोजन  किया जाएगा।