सवाई माधोपुर-हेमेंद्र शर्मा।
सवाई माधोपुर जिला प्रमुख सुदामा मीणा द्वारा बुधवार को जिला परिषद कार्यालय में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से रूबरू होते हुए जिले के सभी क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर विकास किए जाने की बात कही । साथ ही कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में विशेष कार्य किए जाएंगे। सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। आमजन को शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क की सुविधाएं उपलब्ध हो इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान जिला प्रमुख के पति काँग्रेस नेता डिग्गी प्रसाद मीणा ने कहा कि जिले में नए जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने सफाई अभियान को लेकर एक सराहनीय मुहिम चलाई है। इसमें खुद जिला कलेक्टर सड़क पर उतर कर जिले को स्वच्छ व सौंदर्य बनाने में योगदान दे रहे हैं। इनके अभियान के चलते आमजन ने भी इसमें अपनी भागीदारी किया जाना सुनिश्चित किया है। नए कलेक्टर के आने के बाद विशेषकर स्वच्छता व सफाई व्यवस्था में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि जिला प्रमुख के कार्यकाल में आमजन के हितार्थ बेहतर कार्य किए जाएंगे।