हनुमानगढ़-विश्वास कुमार।
हनुमानगढ़ सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने व दुकानों का रास्ता अवरुद्ध कर आर्थिक नुकसान करने वालो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग को लेकर जंक्शन रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित ट्रस्ट की दुकानों के दुकानदारो ने जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल मे शामिल अनिल गक्खड़ ने बताया कि हम सभी दुकानदार देवस्थान विभाग में पंजीकृत बैजनाथ सागरमल बिहाणी ट्रस्ट की दुकानों के किरायेदार हैं। 27 फरवरी रविवार से ट्रस्ट की दुकानों के आगे प्रकाश बिहाणी, भानूप्रकाश बिहाणी, विरेन्द्र जौहरी, हरदीप सिंह व अन्य व्यक्तियों द्वारा सरकारी सड़क को तोड़कर विधिविरूद्ध तरीके से ग्रील आदि लगा दी गई है। दुकानदारो द्वारा पूछे जाने पर बताया गया कि उक्त ट्रस्ट की जगह को बेच दिया गया है। अब यहां मॉल बनाया जायेगा और खरीददारों द्वारा उक्त कार्यवाही की जा रही है। अनिल गक्खड़ ने उक्त व्यक्तियों द्वारा दुकानदारो को नुकसान कारित करने व जान से मारने की धमकियां देने का आरोप लगाते हुए बताया कि अब उक्त सभी लोग दुकानों का रास्ता अवरूद्ध कर हमें आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे है। ज्ञापन में प्रकाश बिहाणी,भानूप्रकाश बिहाणी, विरेन्द्र जौहरी,हरदीप सिंह व अन्य के खिलाफ सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने व दुकानों का रास्ता अवरुद्ध कर आर्थिक नुकसान पहुंचाने,धमकीयां देने के लिए सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की गई है। प्रतिनिधि मंडल अनिल गक्खड़,जितेंद्र बेदी,राजू,अरूण दास,राजेश मोहता,नयन ढूढानी आदि मौजूद थे।

0 टिप्पणियाँ