सवाई माधोपुर-हेमेंद्र शर्मा।
रूस और यूक्रेन के बीच छिडे युद्ध के चलते यूक्रेन में हालात लगातार भयावह होते चले जा रहे हैं। जिसके चलते यूक्रेन में रहना भी मुश्किल होता चला जा रहा है। जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण है यूक्रेन से विकट हालातों के बीच लौटते अध्ययनरत छात्र-छात्राएं ।एक बार फिर से सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर इसका प्रत्यक्ष प्रमाण देखने को मिला। जहां यूक्रेन में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रहा 1 छात्र बड़े ही विकट हालातों के चलते सवाई माधोपुर लोटा। सौरती बाजार का रहने वाला विद्यार्थी जतिन जैन यूक्रेन में रहकर एमबीबीएस कर रहा था।
 लेकिन विकट हालातों के चलते जतिन को स्वदेश लौटना पड़ा और बमुश्किल अब अपने घर वालों के पास पहुंचा है। जतिन ने यूक्रेन से वापस अपने घर लौट कर यूक्रेन के हालातों के बारे में भी जानकारी दी।