उदयपुर-भगवान प्रजापत।
उदयपुर जिले के आदिवासी अंचल से दिल दहलाने वाले विडियो सामने आए है। इसमें एक युवक-युवती को बांस की बल्ली के बांधकर दो अन्य लोग जमकर पिटाई कर रहे है। इतना ही नही दोनों की तब तक पिटाई करते रहे जब तक की वह बेहोश नही हो गए। इसके बाद मारपीट करने वाले व्यक्तियों ने दोनों को वहीं छोड दिया। गांव के सरपंच ने युवक के छोटे भाई को जानकारी दी इसके बाद घायल युवक के भाई और पिता ने मौके पर पहुंचकर अचेत हालत में घायल को अस्पताल लेकर गए जहां पर डूंगरपुर जिले में स्थित मुख्य चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। लेकिन वहां पर भी इलाज नही होने से परिजनों ने घायल को इलाज के लिए गुजरात के मोडासा जिले में एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। परिजनों की रिपोर्ट के बाद उदयपुर जिले की पहाडा थाना पुलिस जांच में जुट गई है। दरअसल उदयपुर जिले के पहाडा थाने में घायल युवक के पिता पूर्व सरपंच जीवन प्रकाश डोडियार की और से दी गई रिपोर्ट के अनुसार उसका बेटा मणीलाल डोडियार मालीफला के सरपंच रमणलाल के टेक्ट्रर का चालक है और सीसी रोड़ निर्माण के दौरान ट्रेक्टर से मटेरियल डाल रहा था और दोपहर में प्यास लगने पर पास में स्थित कन्हैयालाल डामोर के घर चला गया। यहां पर एक महिला से पानी मांगा और वह महिला पानी लेने के लिए अंदर गई। तब तक महिला का पति कन्हैयालाल और उसका भाई घुला डामोर आ गए और मेरे पुत्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे पहले दोनों ने मेरे पुत्र मणिलाल को घर के अंदर बंद कर दिया और अन्य लोगोंं को बुलाकर ले आए। इसके बाद मणिलाल को बल्ली से बांधा गया। साथ ही कन्हैयालाल ने शक के चलते अपनी पत्नी को भी उसी बल्ली से बांध दिया और दोनों की जमकर पिटाई शुरू कर दी। तब तक पीटते रहे जब तक की दोनों बेहोश नही हो गए। इसके बाद भी युवक-युवती के साथ मारपीट करने वाले लोगों ने दोनों के बाल काट दिए। इस घटना के बाद जब इस मामले की जानकारी मालीफला सरपंच रमणलाल को मिली तो उसने मणिलाल के परिजनों को इसके बारे में जानकारी दी। इस पर मणिलाल का पिता जीवन प्रकाश और उसका भाई मौके पर पंहुचा और अचेत हालत में नजदीक के अस्पताल ले गए। लेकिन हालत गंभीर होने से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मणिलाल के परिजन डूंगरपुर जिले में जिला अस्पताल में ले गए लेकिन वहां पर भी इलाज नही होने से परिजनों ने मणिलाल को इलाज के लिए गुजरात के मोडासा जिले में एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। पहाडा थाने में घायल मणिलाल के पिता जीवन प्रकाश ने प्रकरण दर्ज करवाया है। पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार मणिलाल के हाथ पर चाकू से वार किए है और लठ से लगातार पिटाई की है। इससे मणिलाल का हाथ फेक्चर हो गया है। इसके अलावा चाकू के घाव शरीर पर होने से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। आंख के नीचे घाव लगने से आंख पर खतरा मंडरा रहा है। मारपीट के विडियो सामने आने के बाद पुलिस आरोपियों की कन्हैयालाल और उसके भाई सहित अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी है।

0 टिप्पणियाँ