उदयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
उदयपुर में चोरों ने सूने पड़े पूर्व आरपीएस अधिकारी हीरालाल के घर को निशाना बनाया है। चोरो ने घर मे धमाचौकड़ी मचाते हुए लाखो रूपये कैश सहित आभूषणो को पार कर ले गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर चोरो की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पूर्व आरपीएस अधिकारी हीरालाल का परिवार किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 2 दिन घर से बाहर गया हुआ था। इस दौरान उनके घर से करीब 18 लाख रुपए नगदी और आभूषण चोर चुरा कर फरार हो गए। जब उनका परिवार कार्यक्रम के बाद घर लौटा तो मकान के ताले टूटे हुए थे घर का सामान बिखरा हुआ था। आनन-फानन में परिवार के लोगों ने पूरे मामले की सूचना हिरणमगरी थाना पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंची मामला दर्ज कर फिलहाल बदमाशों की तलाश कर रही है। पीडित हीरालाल ने बताया कि बदमाशों ने महज ढाई घंटे के भीतर चोरी की इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर की हर एक अलमारी के ताले तोड़ दिए। लॉकर से 30 तोले सोने के और ढाई किलो चांदी के जेवरात गायब है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।