उदयपुर-भगवान प्रजापत।
उदयपुर के मेवल क्षेत्र की महारानी के नाम से मशहूर मां ईडाणा ने सोमवार को अग्नि स्नान किया। सुबह जैसे ही अग्नि स्नान शुरू हुआ वहां पर भक्तों की संख्या बढ़ गई। कुछ समय के लिए होने वाले अग्नि स्नान के सैकड़ो भक्त साक्षी बने। मान्यता है कि जब माताजी पर चुनरियों सहित अन्य पूजा सामग्रियों का भार बढ़ जाता है तो वे स्वंय अग्नि स्नान करती है। ऐसे में सोमवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। अग्नि स्नान को सैकड़ो लोगों ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद किया।
अग्नि स्नान कब होगा यह किसी को पता नही होता है लेकिन जब अग्नि स्नान शुरू होता है मंदिर के पूजारी सहित संचालन मंडल के सदस्य भक्तों को वहां पर नहीं आने देते है। भक्त दूर से ही अग्नि स्नान के दर्शन कर पाते है।

0 टिप्पणियाँ