चित्तौड़गढ़-गोपाल चतुर्वेदी।
जौहर स्मृति संस्थान द्वारा आयोजित जोहर श्रद्धांजलि समारोह में सोमवार को प्रदेश और देश के कई बड़े दिग्गज नेता और जनप्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इसी में शामिल होने के लिए चित्तौड़गढ़ पहुंचे प्रदेश के ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी सर्किट हाउस पहुंचे जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात की वहीं विभाग के अधिकारियों ने भी चर्चा की। जोहर श्रद्धांजलि समारोह को लेकर उन्होंने कहा कि यह मेवाड़ की धरती है वीरों का देश है और इसी को नमन करने के लिए वह यहां आए हैं। प्रदेश की कृषि मित्र योजना से विभिन्न योजनाओं पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार की योजनाओं का किसानों पर आमजन को लाभ मिल रहा है। प्रदेश के ऊर्जा संकट और कोयले संकट पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री और उनकी खुद की छत्तीसगढ़ में बात हुई है और आवंटित ब्लॉक से कोयला खनन शुरू हो जाएगा और आने वाले समय में ऊर्जा संकट को लेकर समाधान हो पाएगा।