उदयपुर-भगवान प्रजापत।
राजस्थान कृषि महाविद्यालय के खेतों में खड़ी गेहुं की फसल में अचानक आग लगने से हडकंप मच गया। आग लगने की सूचना पर तीन दमकले मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।जानकारी के अनुसार कृषि महाविद्यालय परिसर में स्थित खेतों में गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गयी। खेत के समीप काम कर रहे लोगों ने इसकी सूचना महाविद्यालय प्रशासन को दी। प्रशासन ने दमकल विभाग को सूचित करते हुए जल्द से जल्द मौके पर पहुंचने की बात कही। इसके बाद नगर निगम की तीन दमकलें एक साथ मौके पर पहुंची और तीनों तरफ से आग बूझाने का प्रयास शुरू हुआ। तीन दमकलों के एक साथ पहुंचने से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। इधर गेंहू की फसल सूखी होने से आग बहुत तेजी से फैली थी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया था। हालांकि आग के कारणों का पता नहीं चल पाया हैं। वहीं आग से होने वाले नुकसान का आंकलन भी नही हो पाया है। महाविद्यालय प्रशासन का मानना है कि आग के पूर्ण रूप से बूझ जाने के बाद भी नुकसान का आंकलन लगाया जा सकता है।