उदयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र उदयपुर जिले के दो दिवसीय दौरे पर है। इस दौरान राज्यपाल के उदयपुर के डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रशासनिक अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य लोगों ने अगवानी की। विमानतल पर जिला कलक्टर ताराचंद मीणा, एसपी मनोज कुमार ने उनकी अगवानी की।सुखाडिया विवि के कुलपति प्रो. अमेरिका सिंह, एमपीयूएटी के कुलपति एन.एस.राठौड, एयरपोर्ट डायरेक्टर नंदिता भट्ट सहित कई अधिकारियों ने राज्यपाल का स्वागत किया। इस दौरान एयरपोर्ट परिसर में पुलिस के जवानों द्वारा राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। यहां से राज्यपाल शिव निवास पहुंचे।
आज खेलगांव में है कार्यक्रम।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल मिश्र रविवार को चित्रकूट नगर में महाराणा प्रताप खेल गांव स्थित एस्ट्रो टर्फ कोर्ट पहुंचेंगे तथा यहां ऑल इंडिया इंटर जोनल हॉकी चौंपियनशिप 2021-22 के समापन समारोह में भाग लेंगे। वे पुनः 12.50 बजे शिव निवास पैलेस पहुंचेंगे तथा यहां से अपराह्न 3.35 बजे उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचकर 4 बजे राजकीय विमान से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

0 टिप्पणियाँ