करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
करौली जिलेभर में मंगलवार को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान महिला, पुरूष श्रद्धालुओं ने मंदिरों में भगवान शिव पार्वती की पूजा की गई। वहीं भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। शिवरात्रि के अवसर पर करौली, हिण्डौन, सपोटरा, टोडाभीम, मण्डरायल क्षेत्र में सुबह से ही मंदिरों में भोलेनाथ के जयकारे गूंजते रहे।
श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, पुष्प, दुग्ध आदि से अभिषेक कर पूजा अर्चना की। पूजा पाठ का दौर देर शाम तक चलता रहा और लोगों की भारी भीड मंदिरों मे दिखाई दी। घरों में भी लोगों ने महाशिवरात्रि के अवसर पर व्रत रखा एवं विशेष पूजा अर्चना की।

0 टिप्पणियाँ