जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान में मंगलवार को महाशिवरात्रि की धूम है। प्रदेशभर में जगह-जगह महादेव की पूजा-अर्चना की जा रही है। इसी कड़ी में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महाशिवरात्रि के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास स्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर में सपरिवार पूजा अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री गहलोत ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया वैदिक मंत्रोचार के बीच पूजा की और आरती उतारी।