जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
नेट-थियेट की कार्यक्रम की श्रृंखला में वीणा पाणि कला मंदिर द्वारा एवं थर्डबैल के संयुक्त तत्वावधान में ऑनर किलिंग और खाप पंचायतों के खिलाफ आवाज़ उठता और सच्चे प्यार की सषक्त यादें दिखाता नाटक यादों के सहारे जागृत हुआ।नेट-थियेट के राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि निर्देशक तपन भट्ट द्वारा लिखित एवं निर्देशित नाटक यादों के सहारे में  एक व्यक्ति दर्शकों से मुताबिक होता है और अपनी और अपनी प्रेमिका के बारे में बाते करने लगता है। दर्शकों को लगता है कि शायद इसकी प्रेमिका मर चुकी है । बात बात में पता चलता है कि असल मे ये व्यक्ति मर चुका है, खाप पंचायत और ऑनर किलिंग के डर के कारण इसने और इसकी प्रेमिका ने जहर पी लिया था। यमदूत उसे लेने आता है तो इसे विश्वास नहीं होता कि वो मर गया और उसकी प्रेमिका बच गयी । वो यमदूत के दिव्य दृष्टि के चश्मे से देखता है कि उसकी प्रेमिका ने उसकी यादों के सहारे जीने का निश्चय किया है। नाटक में प्रेमी के रूप में विशाल भट्ट एवं यमदूत के रूप में अभिषेक झांकल ने अभिनय किया।मंच सज्जा जितेन्द्र शर्मा, अंकित शर्मा नोनू एवं प्रकाश व्यवस्था मनोज स्वामी ने की। ध्वनि प्रभाव महमूद अली का रहा।