चित्तौड़गढ़-गोपाल चतुर्वेदी।
महाशिवरात्रि का पर्व मंगलवार को धार्मिक आस्था और रीति रिवाजों के साथ श्रद्धा पूर्वक मनाया जा रहा है ।
हजारेश्वर महादेव मंदिर के पंडित श्रवण साम वेदी ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजा अनुष्ठान की तैयारियां की गई है। इस अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं द्वारा भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किये जा रहे है जो पूरी रात और दूसरे दिन सुबह तक जारी रहेंगे ।
 इस पर्व पर सभी शिवालयों पर विशेष श्रृंगार और आकर्षक विद्युत सजावट की गई है। महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान भोलेनाथ का श्रद्धा पूर्वक अभिषेक करने से मनोवांछित फल प्राप्त होता है। । महाशिवरात्रि के अवसर पर हजारेश्वर महादेव खंडेश्वर महादेव नीलकंठ महादेव , मिंड़की महादेव , निलिया महादेव सहित जिले भर के शिवालयों पर विशेष सजावट और आयोजन किये गए है।इधर शिव भक्तों उत्साह के चलते पुलिस प्रशासन ने भी सभी शिवालयों में विशेष पुलिस जाब्ता तैनात किया है। वहीं पुलिस उपाधीक्षक बुद्धराज टाँक और शहर कोतवाल और शहर कोतवाल मोतीराम सारण ने कानून व्यवस्था के मध्य नजर सभी प्रमुख शिवालयों का निरीक्षण कर जायजा लिया।