धौलपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, संभाग प्रभारी मुकेश दाधीच, जिला संगठन प्रभारी जवाहर सिंह बेढम, एव जिला सह-संगठन प्रभारी लोकेश चतुर्वेदी के दिशा निर्देशानुसार एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा के नेतृत्व में धौलपुर भाजपा संगठन के कार्य विस्तार को मजबूती प्रदान करने के लिए तथा प्रदेश नेतृत्व की कार्य योजना को मूर्त रूप प्रदान करने के लिए धौलपुर जिला की चारो विधानसभाओं के प्रभारी व सह प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि सभी विधानसभा प्रभारी व सह प्रभारी अपनी विधानसभा के मंडलों के मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, अल्पकालीन विस्तारक और विधानसभा विस्तारक से मिलकर सशक्त बूथ, सक्रिय बूथ समिति और पन्ना प्रमुख की नियुक्ति एवं आजीवन सहयोग समर्पण निधि अभियान अन्य कार्यक्रमों को मोनिटरिंग करते हुए जल्दी से जल्दी बूथ समितियों का फोटो सहित गठन करने 5 मार्च तक जिला कार्यालय पर जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

इनकी की गई हैं नियुक्ति।
धौलपुर विधानसभा - प्रभारी सत्येन्द्र पाराशर, उपेन्द्र सिंह कुशवाह। बाड़ी विधानसभा-प्रभारी प्रशांत सिंह परमार, जयवीर सिंह पोसवाल। बसेड़ी विधानसभा-प्रभारी कमल पहाड़िया, विनय परमार। राजाखेड़ा विधानसभा- प्रभारी सुखराम कोली, डाँ मनोज कुमार शर्मा।