जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की ओर से आवास फाइनेंसर्स लिमिटेड के लिए 4 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 'नवदिशा' का आगाज हुआ। जयपुरिया प्रबंधन संस्थान की ओर से विभिन्न विषयों पर कॉरपोरेट्स के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम की इस श्रृंखला के तहत सत्र का उद्घाटन आवास फाइनेंसर्स के सीईओ सुशील अग्रवाल और जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, जयपुर के निदेशक डॉ प्रभात पंकज ने किया। इस मौके पर आवास फाइनेंसर्स हेड- ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट विवेक शर्मा व हेड-कलेक्शन सुरेंद्र सिहाग भी उपस्थित थे। इस एमडीपी में कंपनी की कलेक्शन टीम के लगभग 30 प्रतिभागियों ने सत्र में भाग लिया। आपको बता दें,कि आवास फाइनेंसर्स जयपुर स्थित हाउसिंग फाइनेंस कंपनी है जो भारत के ग्रामीण और अर्ध-शहरी स्थानों में होम लोन प्रदान करने के लिए जानी जाती है। पहले दिन कंपनी की ओर और से राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश, पंजाब के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। जयपुरिया की ओर से आयोजित एमडीपी में अब तक आवास फाइनेंसर्स लिमिटेड के लगभग 250 प्रतिभागियों को अनुभवात्मक शिक्षा का उपयोग करके प्रशिक्षित किया गया है। जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, जयपुर की सह-अध्यक्ष-कार्यकारी शिक्षा टीना जैन ने कहा की प्रशिक्षण का मुख्य फोकस नेतृत्व विकास, समय प्रबंधन, तनाव प्रबंधन, कोचिंग और प्रतिक्रिया, खुशी और कल्याण है।

0 टिप्पणियाँ