श्रीगंगानगर-राकेश मितवा।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया शनिवार को श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ दोरे पर पहुंचे। जहा भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ के निर्देशन में रेलवे स्टेशन सूरतगढ़ पर उनका भव्य स्वागत किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीचंद चौधरी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया मंजहुवास के नरसिंहपुरा में भाजपा के महत्वाकांक्षी पन्नप्रमुख अभियान का आगाज करने पहुंचे हैं। इससे पूर्व सैंकड़ों की तादात में सूरतगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचे भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर सतीश पूनिया का स्वागत किया।
रेलवे स्टेशन पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, सतीश पूनियां जिंदाबाद के नारे लगाकर रेलवे स्टेशन को भाजपामयी बना दिया। स्वागत कार्यक्रम में विधायक रामप्रताप कासनियां, विधायक बलवीर लूथरा, प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया, जिला महामंत्री प्रदीप धेरड, जिला उपाध्यक्ष शरनपाल सिंह, श्याम धारीवाल, पूर्व विधायक राजेंद्र भादू, अशोक नागपाल,आरती शर्मा, काजल छाबड़ा,शिवप्रकाश तेहरपुरिया, जगतार सिंह मोहनपुरा, सूरतगढ़ मण्डल अध्यक्ष सुरेश मिश्रा,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ईश्वजित सिंह,महेश सेखसरिया, विनोद सारस्वत सहित सैंकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ