झालावाड़-हरिमोहन चोडॉवत।
झालावाड़ पुलिस ने अलग-अलग कार्यवाही करते सार्वजनिक स्थानों पर जुआ सट्टा खेलते कुल 26 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से 72 हजार रूपये की नगदी भी बरामद की है।झालावाड़ पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने बताया कि जुआ सट्टा संचालकों के खिलाफ जिलेभर में अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत झालावाड़ पुलिस की जिला स्पेशल टीम तथा कोतवाली थाना पुलिस ने झालावाड़ शहर के कुंजड़ा गली तथा मोटर गैराज इलाके में छापेमारी की और सार्वजनिक स्थान पर ताश पत्तों पर जुआ का दाव लगाते 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से कुल 32 हजार 750 रुपये जुआ राशि भी बरामद की गई है।
उधर झालरापाटन थाना पुलिस ने भी झालरापाटन शहर के भिन्न-भिन्न जगह पर छापेमारी की और जुए सट्टे का संचालन करते पांच सट्टा खाईवालों सहित कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जिनके पास से कुल कुल 39 हजार 240 रुपये नगदी तथा लाखों रुपए के हिसाब किताब की पर्चियां भी बरामद की गई है। झालावाड़ जिले में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से जिले के जुआ सट्टा संचालकों में हड़कंप मच गया है।

0 टिप्पणियाँ