करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
करौली के मंडरायल उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया है। यह शिविर जेएनयू मेडिकल कालेज एवं हास्पिटल जयपुर एव प्योर इंडिया ट्स्ट जयपुर के सयुक्त तत्वावधान मे आयोजित हुआ। जेएनयू हॉस्पिटल के पीआरओ भूरसिंह घाटरा ने बताया कि शिविर में 355 मरीजो ने परामर्श लिया एवं 215 मरीजों की निःशुल्क ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जाँच की गई शिविर मे फिजिशियन, हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण रोग, कान नाक गला रोग, शल्य चिकित्सक, श्वास एवं दमा रोग, नेत्र जाँच एवं तकनीशियन ने सेवाएं दी। प्योर इंडिया ट्स्ट प्रोजेक्ट मैनेजर खुश बिहारी व्यास ने बताया की संस्था के द्वारा मंडरायल क्षेत्र के लोगों को मोटिवेशन देकर ईलाज अस्पताल मे कराने के लिए प्रेरित किया गया। दूर-दूर गाँव के बुजुर्ग, महिला,लोगो ने कैम्प मे भाग लिया। सभी ने संस्था के संस्थापक प्रशांतपाल को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मोके पर भूतपूर्व संरपच राजू लाल, विक्की पाराशर, प्लान इंडिया से गिराज, राधा मोहन, सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ