झालावाड़-हरिमोहन चोडॉवत।
झालावाड गौपुत्र सेना की टीम ने रविवार को जिले के तीनधार इलाके मे कार्यवाही करते हुए दुग्ध वाहन की आड़ में गौवंशो की तस्करी के मामले का पर्दाफाश करते हुए एक मिनी ट्रक पिकअप गाड़ी को पकड़कर उसमें से आधा दर्जन से अधिक गौवंश बरामद किए हैं। कार्यवाही के दौरान दो गौतस्करों को भी पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया है। ये दोनों गौ तस्कर दूध वाहन की आड़ में मिनी ट्रक में गोवंशो की तस्करी कर रहे थे। मामले में जानकारी देते हुए झालावाड़ गौ पुत्र सेना के अध्यक्ष विनीत पोरवाल ने बताया कि उनकी टीम को लगातार इस मामले में सूचना मिल रही थी कि हाडौती क्षेत्र से सीमावर्ती मध्य प्रदेश की ओर अवैध रूप से गौवंशों की तस्करी की जा रही है।
 टीम को मुखबिर ने सूचना दी, जिसके बाद आज गौ पुत्र सेना के कार्यकर्ताओं ने जिले के तीन धार इलाके में एक मिनी ट्रक कंटेनर वाहन को पकड़ा। जिस पर दूध वाहन का बोर्ड लगा हुआ था। पहली नजर में उन्हें भी यह लगा कि यह दूध सप्लाई करने वाली गाड़ी है। लेकिन जब गाड़ी को रोककर उसकी तलाशी ली, तो उसमें भरे हुए आधा दर्जन से अधिक गोवंश बरामद हुए। मामले में गौ पुत्र सेना के कार्यकर्ताओं ने वाहन में सवार दो तस्करों को भी पकड़कर असनावर थाना पुलिस के हवाले किया है और गाड़ी से बरामद गौ वंशों को फिलहाल गौशाला भिजवाया जा रहा है । लेकिन दूध वाहन की आड़ में गौ तस्करी का मामला सामने आने के बाद पुलिस भी सकते में ।