जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
महाशिवरात्रि का महापर्व प्रदेशभर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। राज्यपाल कलराज मिश्र पूर्व ने भी महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान भोले शंकर की पूजा अर्चना कर देश और प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और विकास की कामना की।राज्यपाल कलराज मिश्र ने राज भवन परिसर में बने राज राजेश्वर महादेव मंदिर में अपनी धर्म पत्नी और परिवार के सदस्यों के साथ रुद्राभिषेक किया और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और संपन्नता के लिए कामना की।वही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने वैशाली नगर स्थित झारखंड महादेव मंदिर में भगवान महादेव का जलाभिषेक कर प्रदेश की उन्नति और विकास की कामना की।

0 टिप्पणियाँ