जोधपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश मंगलवार को जोधपुर दौरे पर रही। इस दौरान मंत्री भूपेश ने कहा कि हमारी सरकार में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध को छुपाया नहीं जा रहा है। जबकि पहले अत्याचार की घटनाओं को दबा दिया जाता था। पीड़िताओं और उनके परिवार को धमका कर उन्हें रोक दिया जाता था। लेकिन हमारी सरकार जब से आई है हमने भय मुक्त वातावरण देने की कोशिश की है।प्रत्येक परिवार जिसके साथ अगर क्रूरता होती है तो उसकी एफआईआर दर्ज हो इसको लेकर मुख्यमंत्री ने जिरो टॉलरेंस की नीति लागू की है। उन्होंने कहा कि जो यह घटनाएं लंबे समय से चली आ रही है हम एनजीओ और सामाजिक कार्यकर्ताओं को मिलकर प्रयास करना होगा। महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध पर मंत्री भूपेश ने कहा कि अपराधी हम सभी में से एक ही होता है। हमें पता नहीं होता है कि कौन अपराधी किस रूप में सामने आ जाए। इसलिए सब लोगों को मिलकर सामाजिक दायरा बढ़ाते हुए भयमुक्त वातावरण बनाने का प्रयास करना होगा। ममता भूपेश ने बताया कि आशा वर्कर जो दो विभागों में काम करती थी उनकी परेशानी का हल हो गया हैं। मेडिकल विभाग की बैठक में निर्णय हो गया है कि अब आश वर्कर मेडिकल विभाग के साथ ही काम करेगी। स्वास्थ्य विभाग की उनका नोडल विभाग होगा। उनका मानदेय भी बढ़ाया गया है। आंगनवाड़ियों को विकसित करने के लिए वेदांता ग्रुप आगे आया है।