झालावाड़-हरिमोहन चोडॉवत।
झालावाड़ शहर सहित जिले के विभिन्न कस्बों में गुरूवार सुबह से ही सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए और आसमान में काले बादलों का डेरा जमा हुआ है। कुछ जगह पर हल्की बूंदाबांदी भी होने की सूचनाएं मिल रही। ऐसे में किसानों के माथे पर एक बार फिर चिंता की लकीरें देखी जा रही है। इस समय खेतों में सरसों की फसल कटी पड़ी है तथा गेहूं की फसल की भी कटाई चल रही। ऐसे में यदि हल्की बारिश भी हो जाती है, तो कटी पड़ी सरसो व गेंहू की फसलें भीग जाएगी। जिसके चलते फसलों को नुकसान होगा, साथ ही गुणवत्ता बिगड़ने से अनाज का मूल्य भी कम मिलेगा। ऐसे में मेहनत कर अच्छा उत्पादन ले चुके किसानों को बेमौसम की बारिश के अंदेशे ने चिंतित कर दिया है। उधर अफीम काश्तकारों के सामने भी समस्याएं काफी बढ़ गई है। पहले भी एक बार चीरा लगा चुके किसानों को गत दिनों हुई बारिश से भारी नुकसान हुआ था। ऐसे में दूसरी बार चीरा लगा रहे अफीम किसानों के आंखों में भी नमी दिखाई दे रही और इंद्र देव से अब बारिश ना करने की मन्नतें करने लगे हैं।