झालावाड़-हरिमोहन चोडॉवत।
विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर गुरूवार को झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जागरूकता हेतु विशेष कार्य करने वाले विभिन्न विभागीय वॉलिंटियर्स को जिला कलेक्टर भारती दीक्षित ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के लेक्चर थियेटर में आज विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे जिला कलक्टर भारती दीक्षित, जिला क्षय रोग अधिकारी जीएम सैय्यद सहित मेडिकल स्टूडेंट्स आशा सहयोगिनिया तथा जीएनएम सहित सम्बन्धित चिकित्सक भी मौजूद रहे।
इस दौरान जिला कलक्टर ने क्षय रोग को लेकर नागरिको को सचेत रहते हुए लक्षणों के संकेत मिलते ही जांच करवाने तथा चिकित्सक की सलाह अनुरूप निरन्तर उपचार करवाने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि एएनएम तथा आशा सहयोगिनी तथा ऑंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से गांव ढाड़ी तक के लोगों को क्षय रोग के बारे में जागरूक किया जा रहा है।बाद में जिला कलक्टर द्वारा राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन अभियान के लिए जागरूकता कार्यक्रमों में विशेष कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के वॉलिंटियर्स को भी सम्मानित किया गया।

0 टिप्पणियाँ