झालावाड़-हरिमोहन चोडॉवत।
झालावाड़ जिले में गुरूवार को शीतला सप्तमी का पर्व महिलाओं द्वारा बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया और माता शीतला की पूजा अर्चना करके बासी भोजन का भोग लगाया गया।पौराणिक मान्यता अनुसार माता शीतला को आज के दिन देर रात बनाये ठंडे बासी भोजन का ही भोग लगाया जाता है और पूजा अर्चना कर अपने परिवार की सुख समृद्धि व बेहतर स्वास्थ्य की कामना की जाती है। 
झालावाड़ जिले के सभी कस्बों में आज माता शीतला के मंदिरों पर सुबह से ही महिला श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूजा-अर्चना के लिए महिलाओं को इंतजार भी करना पड़ा।पुरानी मान्यताओं के अनुसार माता शीतला की पूजा अर्चना करने से शरीर निरोगी रहता है तथा चेचक जैसे संक्रामक रोगों से भी माता शीतला परिवार के लोगों का बचाव करती है।