झालावाड़-हरिमोहन चोडॉवत।
झालावाड़ में कांग्रेस के डिजिटल सदस्यता अभियान के तहत लक्ष्य पूर्ण करने के लिए कांग्रेस कार्यालय पर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसके मुख्य अतिथि राजस्थान खादी बोर्ड के डिप्टी चेयरमैन और डिजिटल सदस्यता अभियान के झालावाड़ प्रभारी पंकज मेहता रहे। अध्यक्षता कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुर्जर ने की। इस दौरान पंकज मेहता ने ऑनलाइन सदस्यता अभियान के एप से नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य 30 मार्च तक पूरा करने तथा बूथ अध्यक्ष तथा नामांकन पदाधिकारियों से सदस्यता अभियान को गति देकर सदस्य बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान पूर्व विधायक मदनलाल वर्मा जसीडीह टो सर्च अभियान के प्रदेश सचिव चेतन नरवाल भी साथ मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ