जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
शिक्षा संकुल में राज्य के राजकीय विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा के प्रसार हेतु राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् एवम् स्कूलनेट संस्था के मध्य एमओयू साइन हुआ। एमओयू पर हस्ताक्षर करते हुए राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् आयुक्त डॉ रश्मि शर्मा ने कहा कि राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् द्वारा शिक्षा के विभिन्न आयामों में सहयोग हेतु आरईआई पार्टनर्स के रूप में विभिन्न एनजीओ के साथ गैर वित्तीय एमओयू सम्पादित किए जाते है।उन्होंने कहा कि संस्था स्कूलनेट प्रदेश के 6654 विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में विभाग का सहयोग करेगी व यह एमओयू राज्य में शिक्षा गुणवत्ता में सुधार लाने में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

0 टिप्पणियाँ