जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान स्टेट हैंडलूम डवलपमेंट कॉर्पाेरेशन (आरएसएचडीसी) की ओर से राजस्थान हैंडलूम शो- 2022 आयोजित किया गया। टाईम ट्रैवल थीम बेस्ड फैशन शो में करीब 100 नेशनल एवं इंटरनेशनल मॉडल्स ने कैटवॉक कर समर कलेक्शन रैंप पर प्रदर्शित किया। हवा महल स्थित बैक यार्ड में आयोजित शो का कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य पर प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहें हैं।उन्होंने कहा कि राजस्थान स्टेट हैंडलूम डवलपमेंट कॉर्पाेरेशन द्वारा आयोजित फैशन शो से राज्य के विभिन्न हस्तशिल्पियों को उत्पादों को माध्यम से हैंडलूम परिधानों की झलक देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान हैंडलूम शो- 2022 से राजस्थान के हैंडलूम को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर कल्ला ने अवार्ड प्राप्त प्रमुख हस्तशिल्पियों का सम्मान भी किया। आरएसएचडीसी, सीएमडी श्रीमती नेहा गिरि ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से प्रदेश के हैंडलूम को नई पहचान मिलेगी और हैंडलूम को बढ़ावा मिलेगा। फैशन शो में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। राजस्थान के हैंडलूम व वीवर्स को प्रमोट करने के उद्देश्य से आयोजित इस फैशन शो में वीवर्स कोटा डोरिया, चंदेरी, कॉटन जैसे हैंडलूम फ़ैब्रिक को नए तरीके से इंडियन वियर साड़ी, सूट, इंडो-वेस्टर्न कॉन्सेप्ट, ट्राउज़र्स जैकेट्स के रूप में नए कॉम्बिनेशन के साथ प्रदर्शित किया गया। साथ ही, ट्रेंडी ऑउटफिट और हैंडमेड शू कलेक्शन के साथ मॉडल्स ने रैम्प वॉक किया। शो में समर के लाइट कॉलर्स के साथ इवनिंग वाइब्रेंट कलर्स, वीवर्स समर सीजन के अनुकूल लाइट शेड्स के ऑउट फिट्स को ट्विस्ट के साथ प्रजेंट मॉडल्स ने रैंप पर प्रदर्शित किए।
टाईम ट्रैवल थीम पर आयोजित हुआ फैशन शो।
फैशन शो में हैंडलूम फ़ैब्रिक को टाइम ट्रैवल को कैटवॉक के जरिये दिखाया गया। जिसमें हैंडलूम फैब्रिक में समय के साथ हुए बदलाव, पुराने समय के हैंडलूम फेब्रिक और इनोवेशन से जुड़ कर नए स्वरूप में तैयार हैंडलूम प्रदर्शित किया गया।
साथ ही हैंडलूम को विभिन्न आयुवर्ग के लोगों के ट्रेंडी ऑउटफिट प्रदर्शित किए गये। शो में राजस्थान में हैंडलूम की रीयल जर्नी, टाइम के साथ हैंडलूम में डवलपमेंट, वीवर्स के पारपंरिक तरीके और उसमें जुड़ते नए आयाम को खूबसूरती के साथ रैम्प वॉक के साथ प्रस्तुत किया गया।

0 टिप्पणियाँ