चित्तौडग़ढ़-गोपाल चतुर्वेदी।
चित्तौड़गढ़ शहर के निकट आजोलिया का खेड़ा गांव में एक व्यक्ति ने निर्दयता की सारी हदें पार कर दी। पति ने पहले चाकू से पत्नी की गर्दन काटने लगा। जब मां के चिल्लाने की आवाज सुनी तो 9 साल की मनस्वी ने हिम्मत दिखाते हुए पिता को धक्का देकर मां छुड़ाने का प्रयास किया। इस पर निर्दयी पिता ने पुत्री पर भी चाकू से वार कर दिया। जिससे मासूम की अंगुलिया कट गई। तभी मौका देख पत्नी भागने में सफल रही। गंभीर घायल पत्नी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना गंगरार थाना पुलिस को भी दी गई। इस पर गंगरार थाना पुलिस भी जिला चिकित्सालय पहुंची और पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं।जानकारी में सामने आया है कि यह घटना गंगरार थाना इलाके में आने वाले आजोलिया का खेड़ा गांव में हुई है। यहां रहने वाले सत्यनारायण शर्मा ने अपनी पत्नी प्रेम पर चाकू से गला काट दिया। बताया जा रहा है कि प्रेम सुबह खेत एवं बाढ़े पर गई थी। इस पर सत्यनारायण इसे बाइक पर बिठा कर घर पर लाया और मारपीट शुरू कर दी। बाद में एक रजाई उस पर डाल दी और मुंह दबाने लगा। फिर उसने चाकू निकाल लिया तथा पत्नी का गला काटने लगा। इस पर पत्नी जोर से चिल्लाई। प्रेम को चिल्लाते देख प्रेम की दोनों पुत्रियां दौड़कर मौके पर पहुंची छोटी पुत्री मनस्वी ने पिता को मां पर से धक्का देने का प्रयास किया इस पर पिता ने 9 साल की मासूम पर भी चाकू से वार कर दिया। जिससे उसकी अंगुली कट गई। इसी दौरान यह मौका देखकर भागने लगी। वही बड़ी पुत्री पहले ही दौडकर कर पास मे स्थित स्कूल में पहुंची तथा अपनी बुआ को इसकी जानकारी दी। इस पर बुआ भी दौड़ कर घर आयी। बाद में पति सत्यनारायण छत के रास्ते से भाग गया। वहीं घायल प्रेम घर के बाहर आकर दरवाजे पर गिर गई। आवाज सुन कर पड़ोसी पहुंचे और प्रेम को संभाला। बाद में प्रेम और मनस्वी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। यहां प्रेम की गंभीर स्थिति होने पर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। वहीं 9 साल की मासूम मनस्वी के हाथ पर भी पट्टी की गई। घटना की सूचना मिलने पर गंगरार थाना पुलिस जिला चिकित्सालय पहुंची और पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं। बयान के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी में सामने आया कि आजोलिया का खेड़ा स्कूल में प्रेम खाना बनाती है तथा बड़ी ननद सुशीला आंगनबाड़ी में काम करती है। स्कूल और आंगनबाड़ी एक ही परिसर में है। सुशीला काम जल्दी हो जाने पर प्रेम की मदद के लिए स्कूल चली गई। पीछे से प्रेम और इसकी दो पुत्रियां ही रह गई थी। तभी पति ने चाकू से वार कर दिया।  घायल प्रेम व अन्य रिश्तेदारों ने बताया कि आरोपित सत्यनारायण कोई काम-धाम नहीं करता है। लम्बे समय से प्रेम और पीहर से पैसे लाने का दबाव बनाता है। वहीं आरोपित सत्यनारायण को लम्बे समय पबजी खेलने की लत लगी हुई है। वह पूरा दिन घर बैठ कर पबजी खेलता है। जिला चिकित्सालय में आरोपित सत्यनारायण की दो बहिनें भी पहुंची है जो दोनों ही उसके खिलाफ है।