चितौड़गढ़-गोपाल चतुर्वेदी।
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व क्षय रोग दिवस के उपलक्ष्य में श्री सांवलियाजी जिला चिकित्सालय में चिकित्सा अधिकारियों एवं चिकित्साकर्मियों की संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला क्षय रोग निवारण अधिकारी डॉ राकेश भटनागर ने बताया कि प्रतिवर्ष विश्व भर में विश्व क्षय रोग दिवस को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रचार-प्रसार की गतिविधियों के माध्यम से आमजन में क्षयरोग के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया जाता है। संगोष्ठी में जिला चिकित्सालय के डॉक्टर अनीश जैन, डॉक्टर संजय पारिक, डॉक्टर देवेश शर्मा, डॉक्टर महेंद्र बालोत, डॉक्टर अतुल खाब्या, जिला पीपीएम कोऑर्डिनेटर अमित प्रजापत, जिला प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर भरत शर्मा, फार्मासिस्ट उमेश चौहान, ट्रीटमेंट सुपरवाइजर पर्वत सिंह, चांदमल तेली, एआरटी स्टॉफ एवं टीबी क्लीनिक का स्टॉफ उपस्थित रहा। इसी के अंतर्गत नर्सिंग विद्यार्थियों के द्वारा जन जागरूकता रैली जिला चिकित्सालय से निकाली जाएगी।

0 टिप्पणियाँ