जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान में एक बार फिर मौसम ने पलटा खाया है। पांच जिलों में धूलभरी आंधी चलने के साथ बारिश हुई है । गंगानगर में ओले भी गिरे। यहां बिजली गिरने की भी सूचना है। बीकानेर में आंधी के कारण पेड़ गिरने से नीचे दबे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दरअसल राजस्थान में बुधवार देर शाम सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ से पाकिस्तान क्षेत्र से आई तेज हवा से मौसम में यह बदलाव हुआ। नागौर, बीकानेर, जोधपुर, गंगानगर, सीकर में धूलभरी आंधी चलने के साथ कई जगह बूंदाबांदी हुई। गंगानगर के अनूपगढ़, घड़साना और रावला क्षेत्र में ओले भी गिरे।
 श्री गंगानगर के चक दो केपीडी में बिजली गिरने की भी सूचना है। वहां किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। मौसम में बदलाव का असर हनुमानगढ़, चूरू और नागौर में भी हुआ। यहां बादल छा गए और हवा चलने लगी। जोधपुर के फलौदी में गरज के साथ कई जगह बारिश हुई। इससे पहले हनुमानगढ़, जोधपुर, चूरू,बीकानेर सहित कई शहरों में गर्मी का असर बढ़ गया था।