जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान मे बुधवार को कोरोना के 174 नये केस सामने आये है। वही 2 मरीजो की मौत हुई है। प्रदेश में जयपुर और झुंझुनू में एक-एक मरीज की मौत हुई है। चिकित्सा विभाग से जारी रिपोर्ट के अनुसार राजधानी जयपुर में 60 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा अजमेर में 4, अलवर में 4, बांसवाड़ा में 17, बारां में 9, बाड़मेर में 1, भरतपुर में 1, भीलवाड़ा में 4, बीकानेर में 3, चित्तौड़गढ़ में 1, चूरू में 2, दौसा में 5, हनुमानगढ़ में 1, जालोर में 7 और झालावाड़ में 5 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके अलावा झुंझुनू में 8, जोधपुर में 19, करौली में 5, कोटा में 3, नागौर में 8, राजसंमद में 5, सिरोही में 3 और उदयपुर में 8 पॉजिटिव मरीज मिले है। प्रदेश में बुधवार को 3525 एक्टिव केस रहे और 693 मरीज ठीक हुए।