कोटा-हंसपाल यादव।
बारां कोतवाली पुलिस ने फर्जी पट्टा तैयार कर उसके जरिए जमीन की रजिस्ट्री कराने के मामले में नगरपरिषद के पूर्व सभापति कमल राठौर को गिरफ्तार किया है।अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों द्वारा 2 माह पूर्व कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया गया था। जिसमें उन्होंने कांग्रेस से बारां नगर परिषद के सभापति रहे कमल राठौर पर अपने पद पर रहने के दौरान शहर स्थित अस्पताल रोड़ पर समाज की धर्मशाला की सड़क का फर्जी तरीके से पट्टा बनाया और उसकी रजिस्ट्री करने का आरोप लगाया था। समाज के अध्यक्ष विष्णु गर्ग व अन्य पदाधिकारियों ने मामला दर्ज कराया था। पूर्व में कोतवाली थाना पुलिस से यह जांच कोटा सीआईडी में चली गई थी। जहां कुछ दिन पूर्व सीआईडी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने आकर मौके पर दस्तावेज भी खंगाले थे। फिर यह जांच वापस बारां आ गई। जिसमें पुलिस उपाधीक्षक मनोज गुप्ता द्वारा जांच में कमल राठौर को दोषी पाए जाने पर बीती रात धोखाधड़ी करने, फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में धारा 420, 67, 680, 71 और 120 आईपीसी के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद कमल की जिला अस्पताल में मेडिकल जांच भी कराई गई। कमल को न्यायालय में पेश किया जाएगा। संभवतः पुलिस न्यायालय से रिमांड की मांग करेंगी। क्योंकि पद पर रहने के दौरान कमल द्वारा अपने पद का दुरुपयोग किया गया। इसके साथ ही कमल पर नगर परिषद के फाइलों के गुम होने के भी मामले कोतवाली थाने में दर्ज है।

0 टिप्पणियाँ