जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
विधानसभा सत्र मे उद्योग मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत ने कहां की यूक्रेन में राजस्थान के 1008 विद्यार्थी और नागरिक फंसे हुए हैं । केंद्र सरकार की मदद के माध्यम से 207 छात्रों को वापस सुरक्षित तरीके से लाया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्य सचिव और राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त धीरज श्रीवास्तव के माध्यम से केंद्र से और यूक्रेन और आस-पास के देशों में रहने वाले प्रवासी राजस्थानीयों के माध्यम से वहां फंसे छात्रों को लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। शकुंतला रावत ने बुधवार को विधानसभा में यूक्रेन में युद्ध के बाद स्थिति में फंसे लोगों के बारे में भाजपा के पुष्पेंद्र सिंह द्वारा लगाए गए स्थगन प्रस्ताव का जवाब देते समय कहा कि वहां पर फसे विद्यार्थियों के साथ व्यवहार अच्छा नहीं हो रहा है ऐसे में वहां बच्चे विद्यार्थियों को लाने के लिए सभी स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने कहा कि मैंने प्रतिपक्ष की बात और सुझाव को सुना है। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तक इस बात को पहुंचा कर यूक्रेन में फंसे राजस्थान के विद्यार्थियों और लोगों को लाने के लिए संयुक्त रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि 1008 विद्यार्थी और नागरिक वहां पर फंसे हुए हैं उन्हें लाने का शीघ्र प्रयास किया जाएगा। प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया ने स्पष्ट तौर पर कहा कि प्रदेश के यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों और नागरिकों को सुरक्षित तरीके से कैसे लाया जाए इस पर एकजुटता के साथ काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी प्रकार की कोई राजनीति नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्थान से भी मिनिस्टर्स ऑफ़ ग्रुप को दिल्ली भेजा जाना चाहिए और वहां से विदेश मंत्रालय से संपर्क कर हमारे नागरिकों को लाने का हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा इस कार्य में सरकार को हर स्तर पर सहयोग देने को तैयार है। भाजपा विधायक दल के उप नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के स्तर पर जो प्रयास किए जा रहे हैं वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि भाजपा भी इस कार्य में सहयोग देने को तैयार है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने चार मंत्रियों को विभिन्न देशों में भारत के यूक्रेन में फंसे लोगों को लाने के लिए भेजा गया है। और ऑपरेशन गंगा शुरू किया गया है। उन्होंने राज सरकार से आग्रह किया कि जो भी विद्यार्थी मेडिकल के और इंजरी के कारण यूक्रेन से आ रहे हैं उन्हें यहां पर विशेष सीट देकर उन्हें प्रवेश दिया जाए जिससे कि उनकी पढ़ाई पूरी हो सके। भाजपा के पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें उनके क्षेत्र के यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों के मैसेज और फोन आ रहे थे। इसी को लेकर उन्होंने विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव लगाया था। इस प्रस्ताव का 2 मार्च को जवाब आया है और स्थिति स्पष्ट हुई है। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि उपखंड और जिला स्तर पर व्यापक स्तर पर सर्वे किया जाना चाहिए कि कौन कौन सा बच्चा कहां पर यूक्रेन में फंसा हुआ है उसे किस प्रकार चलाया जाए इस पर कार्य किया जाना चाहिए।

0 टिप्पणियाँ