करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 आगामी 2 चरणों के सफल क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सीएमएचओ डॉक्टर दिनेश चंद मीणा की अध्यक्षता में करौली जिला मुख्यालय शहर स्थित निजी होटल में संपन्न हुआ। जिसमें आरसीएचओ डॉ. जयंती लाल मीणा, डिप्टी सीएमएचओ डॉ सतीश चंद मीणा एवं डीपीएम आशुतोष पांडे , यूएनएफपीए से मनीष कुमार सहित बीसीएमओ बीपीएम मौजूद रहे।
डॉक्टर मीणा ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि समय रहते ड्यू लिस्ट बनने संबंधी प्रक्रिया पूर्ण कर 7 मार्च से शुरू होने वाले अभियान के दूसरे चरण का माइक्रो प्लान बनाकर भिजवाए। उन्होंने कहा कि यह अभियान नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीकाकृत करने के लिए संचालित है। इसलिए आयोजन के इन चरणों में कोई भी बच्चा और गर्भवती महिला टीकाकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने मॉनिटरिंग को सख्त बनाकर शहरी क्षेत्रों में आरोग्य समिति और ग्रामीण क्षेत्रों में बीएचएसएनसी बैठकों के माध्यम से मिशन इंद्रधनुष अभियान के प्रचार-प्रसार की आवश्यकता जताकर शत प्रतिशत टीकाकरण हासिल करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने सत्र आयोजनों का ओडीके ऐप के माध्यम से निरीक्षण करने, परिवार कल्याण की सेवा में प्रगति लाने, चिरंजीवी शिवरों में अधिकाधिक रजिस्ट्रेशन करवाने, कोविड टीकाकरण बढ़ाने, सत्र आयोजन को व्यवस्थित बनाने, कम्युनिकेशन गतिविधियां कराने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि डॉ राजेश जैन द्वारा पीपीटी के माध्यम से प्रत्येक स्तर के फॉर्म को भरने संबंधी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। डीएनओ रूपसिंह धाकड़ द्वारा बायोवेस्ट के पृथक्करण और निष्पादन संबंधी प्रक्रिया से प्रतिभागियों को अवगत कराया। यूनिसेफ प्रतिनिधि गौरव कुमार द्वारा टीकाकरण सत्र स्थल पर आवश्यक उपकरण और सामग्री को व्यवस्थित रखने की प्रक्रिया की जानकारी दी।